देश

बुराड़ी कांड: जांच में सामने आया तंत्र-मंत्र का एंगल, क्या समय और तारीख थी तय ?

सूत्रों के मुताबिक मृतक परिवार के घर से जांच के दौरान बरामद रजिस्टर मिला है. जिसमें मोक्ष प्राप्ति का रास्ता बताया गया है. इस रजिस्टर में लिखा है

बुराड़ी कांड: जांच में सामने आया तंत्र-मंत्र का एंगल, क्या समय और तारीख थी तय ?
(Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में बुराड़ी इलाके के एक घर से मिले 11 शवों ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है. शुरुवात में तो यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि यह कैसे हो सकता है. वहीं इस घटना से दिल्ली पुलिस के हाथ-पैर फूल गए थे. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम के साथ बड़े अधिकारी भी आननफानन में घटना की जांच में जुट गए. बता दें कि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सामूहिक हत्याकांड का केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी. जिसके बाद जांच में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

बता दें कि पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक परिवार के घर से जांच के दौरान बरामद रजिस्टर मिला है. जिसमें मोक्ष प्राप्ति का रास्ता बताया गया है. इस रजिस्टर में लिखा है, अगर हमें 30 जून को परमात्मा से मिलना है तो आंखो और पैर को रस्सियों से बांध लेंगे ताकि कोई किसी को सुन सके. तभी आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी. जब हम साधना करने जाएंगे तो किसी के चेहरे पर तनाव या दुख नहीं झलकना चाहिए.

ऐसे हुआ खुलासा

मृतक भावनेश की किराने की दुकान रोजाना सुबह छह बजे खुल जाती थी, लेकिन जब रविवार सुबह 7.30 बजे तक दुकान नहीं खुली तो, दूध खरीदने पहुंचे एक पड़ोसी ने इसके बारे छानबीन की तो पाया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था,

अंदर जानकर देखने पर उन्होंने पाया कि नारायणी देवी(77), उसके दो बेटों भवनेश (50) और ललित(45), उसकी बहुएं सविता(48) और टीना(42), उसकी बेटी प्रतिभा(57) के साथ ही प्रियंका(33), नीतू(25), मोनू(23) ध्रुव(15) और शिवम(15) की लाश लटकी हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2018 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).