Deoria Shocker: देवरिया में दबंगों का कहर! युवक को कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कुछ दबंगों ने एक युवक को कमरे में बंद कर उसकी बेरहमी से बेल्ट से पिटाई की.

प्रतीकात्मक

Deoria Shocker: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कुछ दबंगों ने एक युवक को कमरे में बंद कर उसकी बेरहमी से बेल्ट से पिटाई की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स का सिर पकड़कर दूसरा व्यक्ति उसे बेल्ट से मार रहा है. यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया आईडी से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

जब इस मामले में सलेमपुर थाने से संपर्क किया गया तो पुलिस ने बताया कि अभी जांच जारी है और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढें: UP: यूपी के देवरिया में महिला ने युवक पर पहचान छिपाकर प्रताड़ना का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

देवरिया में दबंगों का कहर (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)

रीलबाजों पर नहीं लग रही रोक

देवरिया पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने और हिंसा फैलाने वाले रीलबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है. कई असामाजिक तत्व कानून को हाथ में लेकर मारपीट के वीडियो बनाते हैं और उन्हें खुद सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं. सवाल यह उठता है कि आखिर इन पर कब तक लगाम लगेगी?

पुलिस को सख्त कार्रवाई की जरूरत

ऐसे मामलों में प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी होगी ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे. स्थानीय लोगों का कहना है कि कानून का डर खत्म होता जा रहा है और यही वजह है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं.

अब देखना होगा कि देवरिया पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या दोषियों को सजा मिलती है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा.

Share Now

\