देश

मुंबई-अहमदाबाद के बीच 18 घंटे में 70 चक्कर लगाएगी बुलेट ट्रेन, करीब 3 हजार किराया होगा

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया करीब 3000 रुपए होगा. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह कार्य पूरा होने पर बुलेट ट्रेन सुबह छह बजे से देर रात 12 बजे तक 70 फेरे लगाएगी. उन्होंने बताया कि पूरी परियोजना में 1.08 लाख करोड़ रुपए लागत आएगी और इस परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है.

मुंबई-अहमदाबाद के बीच 18 घंटे में 70 चक्कर लगाएगी बुलेट ट्रेन, करीब 3 हजार किराया होगा
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया करीब 3000 रुपए होगा. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (National High Speed ​​Rail Corporation Limited) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. परियोजना को लागू करने वाले एनएचएसआरसीएल के प्रबंध निदेशक अचल खरे ने संवाददाताओं बातचीत की.

उन्होंने कहा कि, ‘‘इस पूरी परियोजना के लिए हमें 1380 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है जिसमें निजी, सरकारी, वन और रेलवे भूमि (गुजरात एवं महाराष्ट्र में) शामिल है. हमने अभी तक 622 (45 प्रतिशत) हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर लिया है. हम दिसंबर 2023 की समयसीमा को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें : भूमि अधिग्रहण को लेकर बुलेट ट्रेन के काम में हुआ थोड़ा विलंब, लेकिन तय समय पर पूरा होगा काम: रेल मंत्री पीयूष गोयल

उन्होंने कहा, ‘‘यह कार्य पूरा होने पर बुलेट ट्रेन सुबह छह बजे से देर रात 12 बजे तक 70 फेरे (हर तरफ से 35 फेरे) लगाएगी. टिकट का किराया करीब 3000 रुपए होगा.’’ खरे के अनुसार इस मार्ग पर चार बड़े निर्माण कार्य पैकेज के लिए निविदाएं जारी की गई हैं और निर्माण कार्य मार्च 2020 में शुरु होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि अनुमान के अनुसार पूरी परियोजना में 1.08 लाख करोड़ रुपए लागत आएगी और इस परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).