देश

Bulandshahr Shocker: 'मेरे साथ लिव-इन में रहता था तुम्हारा होने वाला पति', शादी से ठीक पहले गर्लफ्रेंड ने दूल्हन को कॉल करके रुकवाई शादी (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक शादी का जश्न अचानक हंगामे में बदल गया. जानकारी के अनुसार, यहां पहासू थाना क्षेत्र में अलीगढ़ से एक बारात आई थी.

Bulandshahr Shocker: 'मेरे साथ लिव-इन में रहता था तुम्हारा होने वाला पति', शादी से ठीक पहले गर्लफ्रेंड ने दूल्हन को कॉल करके रुकवाई शादी (Watch Video)
Credit -Pixabay

Bulandshahr Shocker: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक शादी का जश्न अचानक हंगामे में बदल गया. जानकारी के अनुसार, यहां पहासू थाना क्षेत्र में अलीगढ़ से एक बारात आई थी. मैरिज गार्डन में दूल्हा सज-धज कर बैठा था और दुल्हन नई जिंदगी के सपने संजोए शादी के मंडप में जाने की तैयारी कर रही थी. लेकिन एक फोन कॉल ने सब कुछ बदल दिया. दरअसल, निकाह से ठीक पहले दुल्हन के पास दूल्हे की प्रेमिका का फोन आया. फोन पर उसने कहा, ''मेरे प्रेमी से शादी मत करना, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा.'' इतना सुनते ही दुल्हन हैरान रह गई.

इसके बाद प्रेमिका ने दूल्हे और अपनी कुछ तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेज दीं. तस्वीरें देखने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के इनकार के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.

ये भी पढें: Bulandshahr Shocker: यूपी के बुलंदशहर में आश्रम के 75 वर्षीय सेवादार पर दो नाबालिग लड़कियों से रेप का आरोप, पीड़िता की पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा

शादी से ठीक पहले गर्लफ्रेंड ने दूल्हन को कॉल करके रुकवाई शादी

बारात को बनाया बंधक

इस घटना से गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया. हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई. सीओ शिकारपुर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश हो रही है. अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

दूल्हा लिव-इन रिलेशनशिप में निकला

मामले की जांच में पता चला कि दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. दूल्हे की पोल खुलने के बाद मैरिज गार्डन में अफरातफरी मच गई. दुल्हन ने साफ कर दिया कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).