देश

Noida Building Collapse: नोएडा में गिरी बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका

नोएडा के बहलोलपुर गांव में सोमवार शाम तीन मंजिला एक बिल्डिंग ढह गई. बिल्डिंग गिरने से मौके पर भगदड़ मच गई. इस घटना में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

Noida Building Collapse: नोएडा में गिरी बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Building collapses in Noida | X

Noida Building Collapse: नोएडा के बहलोलपुर गांव में सोमवार शाम तीन मंजिला एक बिल्डिंग ढह गई. बिल्डिंग गिरने से मौके पर भगदड़ मच गई. इस घटना में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. सभी लोग इमारत का मलबा हटाने में जुटे हैं. फिलहाल, पुलिस टीम और अन्य सहायता दल मौके पर मौजूद हैं. मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. पुलिस बल और फायर यूनिट द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है.

मामला सेक्टर 63 थाना क्षेत्र का है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास बहलोलपुर में खाली प्लॉट की नींव खोदी जा रही थी.

जानकारी के दौरान नींव खोदते समय बगल के मकान की दीवार गिर गई. मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार एक और व्यक्ति के दबे होने की आशंका है, जिसकी तलाश जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).