देश

बीएसएफ ने 48 घंटों में दूसरे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, 2.5 किलो हेरोइन बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया है. बीएसएफ जवानों ने अमृतसर की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया है.

बीएसएफ ने 48 घंटों में दूसरे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, 2.5 किलो हेरोइन बरामद
BSF (Photo: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया है. बीएसएफ जवानों ने अमृतसर की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया है. 48 घंटे में दूसरी बार बीएसएफ को पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने में सफलता मिली है. बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात लगभग 8.27 बजे बीएसएफ जवानों ने अमृतसर के छना गांव में एक पाकिस्तानी ड्रोन की भारतीय सीमा में दाखिल होते हुए आवाज सुनी.

इसके बाद बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. गोलीबारी में ड्रोन नीचे आ गिरा. ड्रोन की तलाशी लेने पर उसमें बंधे 2 पैकेट में 2.5 किलो संदिग्ध हेरोइन भी बरामद की गई है. इस पूरी कार्यवाही को बीएसएफ की 183वीं बटालियन ने अंजाम दिया. घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई. वहीं आसपास के इलाकों में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Gujarat Road Accident: वडोदरा में बड़ा हादसा, लग्जरी बस और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत, 15 जख्मी- Video

गौरतलब है कि इसके पहले 14 अक्टूबर को गुरदासपुर सेक्टर और 16 अक्टूबर को अमृतसर सेक्टर में इसी तरह बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. बीएसएफ को 4 दिनों के अंदर ये तीसरी बड़ी सफलता मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).