पाकिस्‍तान के खुद के हाल बेहाल लेकिन भारत विरोधी साजिश जारी, जानें क्यों बार-बार भेज रहा है ड्रोन

गंभीर आर्थिक तंगी का सामना कर रहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बदहाली झेल रहा पाक साजिश लगातार नापाक साजिश कर रहा है. पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास लगातार पाकिस्तानी ड्रोन देखें जा रहे हैं.

Representative Image (Photo: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: गंभीर आर्थिक तंगी का सामना कर रहा पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बदहाली झेल रहा पाक साजिश लगातार नापाक साजिश कर रहा है. पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास लगातार पाकिस्तानी ड्रोन देखें जा रहे हैं. बीती रात गुरदासपुर में बीएसएफ की अदिया चौकी के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया. बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की ओर फायरिंग की. बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने कहा, 'पुलिस और बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है.' मदद करने चले पाकिस्तान की जमकर हुई आलोचना, पाक पीएम को तुर्की ने कहा- यहां मत आओ...

इससे पहले बुधवार को ही पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से भारत में प्रवेश कर रहे एक ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने  मार गिराया. BSF के एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया "ड्रोन आईबी (इंटरनेशनल बॉर्डर) के पार पाकिस्तानी क्षेत्र में गिर गया." रिपोर्ट्स के अनुसार ये घटना पंजाब के अमृतसर सेक्टर में सीमा चौकी 'बाबापीर' के पास 7-8 फरवरी की दरम्यानी रात को हुई है.

बीएसएफ ने बताया कि गोलीबारी के चलते पाक वापस लौट रहा ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार पाकिस्तानी क्षेत्र में गिर गया. घटना के बाद जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और फिलहाल आसपास के इलाके में तालाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं ड्रोन के जरिए कोई ड्रग्स या हथियार तो नहीं गिराए गए हैं.

क्यों ड्रोन भेजता है पाकिस्तान

पाकिस्तान अक्सर भारत की सीमा में ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश करता है. राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के इलाकों में पहले भी कई बार ड्रोन देखा जा चुका है. जिसके लिए सुरक्षाबल सतर्क रहते हैं. ड्रोन को गिराने के लिए सुरक्षाबल अलग-अलग तकनीक का भी इस्तेमाल करते हैं.

बता दें ड्रोन आमतौर पर जासूसी के लिए भेजा जाता है. इसके अलावा पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल हथियार, विस्फोटक, ड्रग्स भेजने के लिए भी करता है. अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 11 उम्मीदवारों की लिस्ट में दिखा 2029 का रोडमैप; जानें किन चेहरों पर पार्टी ने जताया भरोसा

Smriti Mandhana Stats In ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? यहां जानिए भारतीय उपकप्तान के आंकड़े

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड