देश

जम्मू-कश्मीर: सांबा चौकी पर प्रशिक्षण के दौरान ग्रेनेड विस्फोट, BSF अधिकारी की मृत्यु-चार घायल

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक चौकी पर सोमवार को हुए ग्रेनेड विस्फोट में बीएसएफ के एक सहायक कमांडेंट की मृत्यु....

जम्मू-कश्मीर: सांबा चौकी पर प्रशिक्षण के दौरान ग्रेनेड विस्फोट,  BSF अधिकारी की मृत्यु-चार घायल
सुरक्षा बल जवान (Photo Credit: IANS)

जम्मू:  जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक चौकी पर सोमवार को हुए ग्रेनेड विस्फोट में बीएसएफ के एक सहायक कमांडेंट की मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए.  बीएसएफ के आईजी राम अवतार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान सांबा सेक्टर में एक चौकी पर दुर्घटनावश एक ग्रेनेड में विस्फोट हो गया.’’ आईजी ने बताया कि इस घटना में एक सहायक कमांडेंट की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये.

यह भी पढ़ें:  श्रीनगर: CRPF शिविर पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद, दो घायल

रिपोर्टों के अनुसार यह विस्फोट सीमा चौकी (बीओपी) मंगू चक में शाम लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर हुआ. इस चौकी पर बीएसएफ की 173वीं बटालियन तैनात है. अवतार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सहायक कमांडेंट जब्बार सिंह के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सांबा सेक्टर स्थित बीएसएफ चौकी में ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 2 घायल

घायलों में दो निरीक्षक और दो उप निरीक्षक शामिल हैं. इससे पूर्व अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अरूण मन्हास ने बताया था कि मंगू चक में हुए विस्फोट में एक सहायक कमांडेंट की मौत हो गई, जबकि तीन जवान घायल हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).