Pakistani Drug Traffickers Killed: राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कारी कर रहे दो पाकिस्तानियों को किया ढेर
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने के संदेह में दो पाकिस्तानियों को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया.
नई दिल्ली/बाड़मेर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने के संदेह में दो पाकिस्तानियों को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया. यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी. सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात बाड़मेर में सीमाक्षेत्र के पास हुई. उन्होंने बताया कि तलाशी के बाद करीब तीन किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया गया. J&K: पुंछ आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सैन्य सुरक्षा, हर 2KM पर होंगे चेक पोस्ट.
भारत के पश्चिमी क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ लगभग 1,036 किलोमीटर लंबी सीमा राजस्थान से लगती है. इस इलाके में BSF हमेशा मुस्तैद रहती है और पाकिस्तान के नापाक इरादों को असफल करती है. भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आए दिन मादक पदार्थों की खेप ड्रोन के जरिए भेजे जाने क मामले सामने आते रहते हैं.
इसके अलावा इस इलाके में पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की कोशिश भी होती रहती है. इसे लेकर BSF की और से कार्रवाई भी की जाती है. पिछले दिनों भी बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों की कोशिश को नाकाम किया था. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के इस इलाके में बीते काफी समय से ड्रग्स की तस्करी के मामले भी काफी बढ़ गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

