रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के शेयर में आई तेजी, BSE का सेंसेक्स 260 अंको से हुआ मजबूत
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में जोरदार तेजी के बीच बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 260 अंक चढ़ गया. बंबई शेयर बाजार का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 40,736.14 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया. वहीं येस बैंक, बजाज आटो, एनटीपीसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक बैंक और हिंद यूनिलीवर नुकसान में चल रह थे.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के शेयर में जोरदार तेजी के बीच बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 260 अंक चढ़ गया. बंबई शेयर बाजार का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 40,736.14 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया. हालांकि, बाद में इसने कुछ लाभ गंवाया और यह 177.67 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,647.37 अंक पर कारोबार कर रहा था.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 12,000 अंक के स्तर को छूट गया. बाद में यह 40.65 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,980.75 अंक पर चल रहा था. रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुरुआती कारोबार में चार प्रतिशत की बढ़त के साथ दिन में कारोबार के दौरान के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 1,571 रुपये पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: घरेलू शेयर बाजार में रुझानों के बीच सेंसेक्स में 200 अंक से आई उछाल, निफ्टी 70 अंक चढ़ा ऊपर
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, एलएंडटी, भारती एयरटेल, टीसीएस, मारुति और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में थे. वहीं येस बैंक, बजाज आटो, एनटीपीसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक बैंक और हिंद यूनिलीवर नुकसान में चल रह थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

