देश

Brother Shoots Sister Dead: छोटे भाई की शराब पीने की लत से महिला थी परेशान, झगड़े में युवक ने बहन को दागी गोलियां

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में, एक 18 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 32 वर्षीय बहन को शराब छोड़ने के लिए कहने पर उसकी हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान रुचि के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार रात की है और आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है...

Brother Shoots Sister Dead: छोटे भाई की शराब पीने की लत से महिला थी परेशान, झगड़े में युवक ने बहन को दागी गोलियां
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में, एक 18 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 32 वर्षीय बहन को शराब छोड़ने के लिए कहने पर उसकी हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान रुचि के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार रात की है और आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है. आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो हरदोई जिले का रहने वाला है. पीड़िता अपने माता-पिता के साथ बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में रह रही थी. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक महिला शादीशुदा थी. यह भी पढ़ें: Gurugram: पनीर काटने को लेकर हुई बहस में रेस्टोरेंट कर्मी ने सहकर्मी को मारा चाकू, आरोपी फरार

घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार आधी रात को हुई जब एक व्यक्ति ने अपनी बहन को गोली मार दी. मृतका के पति ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक महिला अक्सर अपने भाई को उसकी अत्यधिक शराब पीने की आदतों पर डांटती थी.

"शुक्रवार की रात आरोपी शराब के नशे में घर आया और उल्टी करने लगा. इसके बाद उसकी बहन रुचि ने सूरज को डांटा, जिसके बाद वो उससे बहस करने लगा. जल्द ही, दोनों के बीच बहस तेज हो गई और आरोपी ने अपनी बहन की पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. ”रिपोर्ट में सहायक पुलिस आयुक्त (मध्य नोएडा) योगेंद्र सिंह के हवाले से कहा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).