देश

Bride Ran Away With Lover: शादी के 8 दिन पहले बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई दुल्हन, कहा- मर जाएंगे मगर...-VIDEO

बिहार के जमुई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां तिलक और हल्दी की रस्म के बाद एक लड़की ने भागकर अपने प्रेमी से शादी रचा ली. इस घटना की शिकायत के बाद जब पुलिस उन्हें समझाने पहुंची, तो दोनों एक दूसरे से लिपट गए.

Bride Ran Away With Lover: शादी के 8 दिन पहले बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई दुल्हन,  कहा- मर जाएंगे मगर...-VIDEO
VIRAL VIDEO | Credit- X

Bride Ran Away With Lover: बिहार के जमुई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां तिलक और हल्दी की रस्म के बाद एक लड़की ने भागकर अपने प्रेमी से शादी रचा ली. इस घटना की शिकायत के बाद जब पुलिस उन्हें समझाने पहुंची, तो दोनों एक दूसरे से लिपट गए. बीच सड़क पर प्रेमी युगल का यह हाईवोल्टज ड्रामा काफी देर तक चला. जिसके बाद पुलिस उन्हें किसी तरह से थाने ले गई.

लड़की के परिजनों का कहना है कि नौकरी पेशा लड़का ढूंढ़कर उसकी शादी तय की गई थी. 11 मार्च को तय तिथि और मुहूर्त के अनुसार शादी की तैयारी चल रही थी. शादी का कार्ड भी बंट चुका था और हल्दी की रस्म संपन्न हो चुकी थी. इस बीच लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई और फिर मंदिर में शादी रचा ली.

यह भी पढ़ें: Indore Shocker: पार्टनर के कहने पर लिंग परिवर्तन का करवाया ऑपरेशन, फिर प्रेमी ने किया वो जो किसी ने सोचा नहीं था

वीडियो देखें:

वहीं, प्रेमी युगल से पूछताछ के बाद बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची फिर दोनों को साथ थाना लाई थी. मामला प्रेम प्रसंग से शादी करने का है और दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं. इसलिए उनके खिलाफ बिना कोई कार्रवाई किए उन्हें छोड़ दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).