देश

BREAKING: मुंबई में बड़ा हादसा टला! भारी बारिश के चलते लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला Air India का विमान, सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2744 भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई.

BREAKING: मुंबई में बड़ा हादसा टला! भारी बारिश के चलते लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला Air India का विमान, सभी यात्री सुरक्षित
(Photo Credits WC)

मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI2744 भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई. टचडाउन के बाद विमान मुख्य रनवे से बाहर निकल गया और असमान सतह को पार करता हुआ टैक्सीवे तक पहुंचा. सौभाग्य से, पायलट की सतर्कता से विमान को सुरक्षित गेट तक ले जाया गया.

मुंबई में बड़ा हादसा टला

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और विमान से सुरक्षित रूप से उतर चुके हैं. हालांकि, एहतियात के तौर पर विमान को तकनीकी जांच के लिए फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है. घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई. यह भी पढ़े: Air India Express: फुकेत जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही लौटा वापस

 DGCA की टीम जांच में जुटी

मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि परिचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए सेकेंडरी रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है. वहीं घटना की जांच के लिए DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) की टीम द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं

हालांकि, अब तक यह जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है कि विमान में कितने यात्री सवार थे. विमान के फिसलने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि हादसा भले ही टल गया हो, फिर भी यात्री डरे और सहमे हुए नजर आए.

इससे पहले अहमदाबाद में हुआ था विमान हादसा

गौरतलब है कि पिछले महीने गुजरात के अहमदाबाद में भी एयर इंडिया के एक विमान के साथ बड़ा हादसा हुआ था, जिस हादसे में करीब 300 लोगों की जान चली गई थी. हालांकि एक यात्री विमान हादसे में किसी तरह से बच गया था. ऐसे में यह हालिया घटना एक बार फिर से एयरलाइनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).