शादी से मना करने पर सनकी युवक ने नहा रही युवती पर चाकू से किए कई वार, खुद की भी काटी गर्दन
हरियाणा के यमुनागर में एक युवक ने अपनी मंगेतर पर चाकू से कई वार किए. जिसकी वजह से युवती बुरी तरह से घायल हो गई. युवती पर वार करने के बाद युवक ने अपनी गर्दन भी काट ली. लड़की के चिल्लाने घर वालों ने पुलिस को बुलाया....
हरियाणा के यमुनागर में एक युवक ने अपनी मंगेतर पर चाकू से कई वार किए. जिसकी वजह से युवती बुरी तरह से घायल हो गई. युवती पर वार करने के बाद युवक ने अपनी गर्दन भी काट ली. लड़की के चिल्लाने घर वालों ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो दोनों खून से लथपथ पड़े हुए थे. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान लड़की के शरीर पर 40 से 35 जख्मों के निशान पाए गए. युवक और युवती दोनों 6 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. कुछ महीनों पहले ही दोनों का रिश्ता तय हुआ था. युवती के शादी से मना करने पर युवक को गुस्सा आ गया और वो बदला लेने के लिए उसके घर पहुंच गया. युवती नहा रही थी आरोपी राजू बाथरूम में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. वो लड़की पर चाकू से वार करने लगा. बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की. लेकिन दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद उन्होंने हुडा पुलिस चौकी को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों घायलों को बाथरूम से निकाला.
पूछताछ में लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 3 मई को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. आरोपी ने उसकी बेटी के साथ रास्ते में मारपीट की. पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की. आरोपी ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी लेकिन उन्होंने इस बात को सीरियस नहीं लिया.
आरोपी युवक राजकुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छह साल से उसकी युवती से दोस्ती है. हमारा रिश्ता भी हो गया. लेकिन वह किसी अन्य युवक से भी बातचीत कर रही थी. यह मुझसे सहन नहीं हुआ. इस बात को लेकर हमारा झगड़ा हुआ. उसकी मंगेतर शादी करने से मना कर रही थी. इसलिए उसने बदला लिया. घायल युवती की मां की शिकायत पर आरोपी युवक राजकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. लड़की के होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे. उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

