पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
पटना हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.
पटना : पटना हवाई अड्डे (Patna Airport) को बम से उड़ाने की कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. पटना हवाई अड्डे के प्रभारी निदेशक के एस विजयन ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात करीब साढे़ नौ बजे टेलीफोन पर एक कॉल कोलकाता से आयी थी जिसमें पटना हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.
इस मामले में पटना हवाई अड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. उन्होंने बताया कि इस फोन कॉल के बाद रात्रि करीब सवा बारह बजे तक हवाई अड्डा परिसर में सघन तलाशी और जांच की गयी तथा सबकुछ ठीक पाया गया . विजयन ने बताया कि आज हवाई अड्डे पर अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं और सबकुछ ठीक है.
Tags
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Who is Syed Ata Hasnain: बिहार के नए राज्यपाल होंगे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ; जानें उनके बारे में
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Maharashtra Vidhan Bhavan Bomb Threat: महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच ईमेल से हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
\