देश

Patna Bomb Blat News: छात्रसंघ चुनाव से पहले बम धमाके से दहला पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस कैंपस, जांच में जुटी पुलिस (Watch Video)

दरभंगा हाउस में छात्रसंघ चुनाव से पहले बम फेंके गए हैं, जिसमें पार्किंग में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल जांच जारी हैं. पुलिस ने बताया कि यह ने सुतली बम था. दरभंगा हाउस में कुछ छात्रों द्वारा यह बमबाजी हुई हैं

Patna Bomb Blat News: छात्रसंघ चुनाव से पहले बम धमाके से दहला पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस कैंपस, जांच में जुटी पुलिस  (Watch Video)
Patna university- Photo Credits WC)

Patna Bomb Blat News: बिहार का पटना यूनिवर्सिटी उन विश्वविद्यालयों में से एक है. जिस  यूनिवर्सिटी में छात्र पढ़ना चाहते हैं. क्योंकि काह जाता है कि  यहां से पढ़ाई करने वाले छात्र अक्सर सफल होते हैं. लेकिन पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस में छात्रसंघ चुनाव से पहले छात्रों के बीच विवाद बढ़ने के बाद बम फेंके गए, जिससे पूरे परिसर में दहशत फैल गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट में पार्किंग में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है. फिलहाल मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि यह सुतली बम था, जिसे छात्रों के बीच विवाद बढ़ने के बाद फेंका गया.

 दरभंगा हाउस कैंप बमबाजी

ब्लास्ट में संस्कृत विभाग के एचओडी प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण (HOD Professor Lakshmi Narayan) की कार क्षतिग्रस्त हो गई है और लाइब्रेरी के कांच भी टूट गए हैं.  घटना  के बाद पटना यूनिवर्सिटी सहित दरभंगा हाउस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ब्लास्ट के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैंपस में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है. राहत की बात यह है कि इस ब्लास्ट में कोई छात्र घायल नहीं हुआ है. यह भी पढ़े: Samastipur Railway Station Video: ट्रेन में ब्लास्ट की खबर से मची अफरा-तफरी, लोग तेजी उतरे बाहर, बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हुए हालात

 छात्रसंघ चुनाव से पहले दरभंगा हाउस कैंप बमबाजी:

ब्लास्ट के बाद  संस्कृत विभाग के HOD प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण ने बताया कि क्लास में छात्रों को पढ़ा रहे थे, तभी छात्रसंघ चुनाव को लेकर कुछ छात्र आए और उनके बीच संवाद होने के बाद वे यहां से  चले गए. लेकिन कुछ देर बाद अचानक धमाका हुआ, जिससे हम लोग घबरा गए.

29 मार्च को होंगे चुनाव; 30 को आएंगे नतीजें

पटना यूनिवर्सिटी में 29  मार्च को छात्रसंघ चुनाव होंगे. इसके लिए 10, 11, 12, 17 और 18 मार्च को नामांकन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे. फॉर्म जमा करने के बाद 20 मार्च को स्क्रूटनी होगी. स्क्रूटनी के बाद 29  मार्च को चुनाव होंगे. जिसके नतीजें 30 मार्च को घोषित किए जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).