MP: विक्की कौशल पर लगा दूसरे की स्कूटर का नंबर प्लेट इस्तेमाल करने का आरोप, इंदौर में शिकायत दर्ज
मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) के एक निवासी ने बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के खिलाफ अपने वाहन की नंबर प्लेट (Number Plate) के कथित अवैध उपयोग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के एक निवासी ने बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के खिलाफ अपने वाहन की नंबर प्लेट (Number Plate) के कथित अवैध उपयोग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म के लिए इंदौर की सड़कों पर जिस बाइक की सवारी कर रहे है, उसका नंबर और इंदौर निवासी जय सिंह यादव (Jai Singh Yadav) के स्कूटर का नंबर एक ही है. Delhi: बर्थडे गिफ्ट में पिता ने लाडली को दी नई स्कूटी, आरटीओ से मिला ‘SEX’ वाला नंबर प्लेट, घर से बाहर निकलना हुआ दूभर
शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने दावा किया कि फिल्म में इस्तेमाल किये गए बाइक का नंबर उनका है. अभिनेता ने उनकी अनुमति के बिना उनके नंबर प्लेट का उपयोग किया है, जो सही नहीं है. यादव ने अपने दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट की तस्वीर भी साझा की है. इस फिल्म में विक्की के साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी है, जो बाइक पर उनके पीछे बैठी हुईं नजर आ रही है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए यादव ने कहा "फिल्म सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है. मुझे नहीं पता कि फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं लेकिन यह अवैध है. वे बिना अनुमति के मेरे नंबर प्लेट का उपयोग नहीं कर सकते है. मैंने पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एक ज्ञापन दिया है. मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए."
We received a complaint, will see whether number plate was misused. Action to be taken as per provisions in Motor Vehicle Act. If film unit is in Indore, will try probing them:Rajendra Soni,SI,Banganga on an allegedly fake no. plate used in a movie sequence by actor Vicky Kaushal pic.twitter.com/laCIBbEWML
— ANI (@ANI) January 1, 2022
शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए इंदौर के बाणगंगा (Banganga) क्षेत्र के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सोनी ने कहा "हमें एक शिकायत मिली थी. हम जांच करेंगे कि नंबर प्लेट का इस्तेमाल अवैध रूप से किया गया है या नहीं. मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. यदि फिल्म की यूनिट इंदौर में है, तो हम उनकी जांच करने की कोशिश करेंगे."
उल्लेखनीय है कि विक्की कौशल और सारा अली खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तब सामने आईं जब दोनों एक्टर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर की सड़कों पर शूट करते नजर आये.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2022 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

