Blasts at Chemical Factory in Thane: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत- चार घायल

केमिकल फैक्ट्री में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घायल श्रमिकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Blasts at Chemical Factory in Thane

ठाणे, 18 जनवरी: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर MIDC केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को धमाका हुआ. रसायन बनाने वाली एक कंपनी के कारखाने में धमाके के बाद आग भी लगी. केमिकल फैक्ट्री में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घायल श्रमिकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 4.30 बजे एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी भागवत सोनावणे के मुताबिक, रसायनों से भरे कुछ ड्रम फटने के बाद बाहर खड़े टेम्पो और वाहनों पर रसायन फैलने लगा. केमिकल के संपर्क में आए इन वाहनों में आग लगने के कारण हादसा विकराल हो गया.

भागवत सोनावणे ने बताया, फैक्ट्री खारवई महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित है. इस यूनिट में सिलसिलेवार विस्फोट हुए जिससे आग लग गई. उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सोनावणे ने बताया कि अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर से दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि मृत कर्मचारी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और विस्फोटों का कारण भी अभी पता नहीं चल पाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड