Blast Outside BJP Office In Chandigarh: चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, SSP ने बताया देसी सामग्री से किया गया हमला, इलाके में अलर्ट जारी

सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस कंवरदीप कौर ने बताया कि शाम करीब 5 बजे तेज धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी ने यहां क्रूड मैटेरियल फेंका हो सकता है. एनआईए और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है.

Blast Outside BJP Office In Chandigarh: पंजाब के चंडीगढ़ में सेक्टर 37 स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर हुए धमाके से हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार यह धमाका किसी देसी विस्फोटक सामग्री से किया गया हो सकता है. सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस कंवरदीप कौर ने बताया कि शाम करीब 5 बजे तेज धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी ने यहां क्रूड मैटेरियल फेंका हो सकता है. एनआईए और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है. BJP Manifesto: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी का घोषणापत्र, जमीन जिहाद' पर रोक और 5 लाख करोड़ के निवेश का वादा

घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर लिया गया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. इस धमाके में बीजेपी दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. कुछ कारों और स्कूटरों के शीशे टूट गए हैं और मौके पर विस्फोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

 

चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर कम तीव्रता वाला विस्फोट:

वायरल वीडियो में पंजाब में बीजेपी कार्यालय के पास संदिग्ध को विस्फोटक फेंकते हुए दिखाया गया है:

बीजेपी नेता विनीत जोशी ने बताया कि धमाके की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार धमाका कम तीव्रता का था. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस घटना को राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पुलिस थानों पर हमले और अन्य घटनाएं भी इसी दिशा में इशारा करती हैं.

पुलिस ने पूरे चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों का हाथ हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Share Now