देश

मुंबई से सटे घंसोली में ई-टॉयलेट में विस्फोट, 1 घायल

घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है. जब हर्ष ई-टॉयलेट में शौचालय करने के लिए गया था. जिसके बाद ई-टॉयलेट में अनाचक से घमाका हुआ और पुरा टॉयलेट धु धु कर जलने लगा. किसी तरह से युवक अपने को आग की बीच लपटों से वह बाहर निकलने में कामयाब हुआ.

मुंबई से सटे घंसोली में ई-टॉयलेट में विस्फोट, 1 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे नवी मुंबई के घंसोली के सेक्टर 7 में विस्फोट हो गया है. यह विस्फोट ई-टॉयलेट में हुआ है. जिसके बाद यहां पर रहने वाले लोगों में एक बार अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. इस विस्फोट में एक युवक घायल हुआ है जिसका नाम हर्ष शिंगटे बताया जा रहा है. जिसे घटना के बाद घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

खबरों की माने तो यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है. जब हर्ष ई-टॉयलेट में शौचालय के लिए गया था. जिसके बाद -टॉयलेट में अनाचक से घमाका हुआ और पुरा टॉयलेट धु धु कर जलने लगा. किसी तरह से युवक अपने को आग के बीच लपटों से वह बाहर निकलने में कामयाब हुआ. लेकिन टॉयलेट से निकलते- निकलते वह करीब 40 प्रतिशत जल चुका था.यह भी पढ़े: मुजफ्फरनगर: स्क्रैप शॉप में हुआ ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

टॉयलेट में विस्फोट होने के तुरन्त बाद इसकी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचान पुलिस और फायर ब्रिगेट को दिया. जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस ने किसी तरह से घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया. वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है कि यह विस्फोट ई-टॉयलेट के टंकी में गैस की वजह से हुआ है या इसके पीछे दूसरा कोई वजह है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2018 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).