VIDEO: पाकिस्तान बॉर्डर के पास फिरोजपुर में ब्लैकआउट! भारतीय सेना ने बिजली सप्लाई काटकर की रिहर्सल, लोगों को दी खास हिदायत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. ऐसे में भारत ने अपनी सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करना शुरू कर दिया है.

Photo- @SachinGuptaUP/X

Blackout on Pakistan Border: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. ऐसे में भारत ने अपनी सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पंजाब के फिरोजपुर कैंट एरिया और उसके आस-पास के सीमावर्ती गांवों में रविवार रात को एक बड़ा अभ्यास किया गया. सेना ने 4 मई को रात 9 से 9:30 बजे तक पूरे कैंट इलाके में ब्लैकआउट यानी बिजली बंद करने की रिहर्सल कराई. ये रिहर्सल किसी भी आपातकाल या युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी का हिस्सा थी.

खास बात ये रही कि सिर्फ बिजली ही नहीं, लोगों से अपने घरों के जनरेटर और इनवर्टर भी बंद रखने को कहा गया. इलाके में लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया गया और बताया गया कि ये सब सिर्फ एक अभ्यास है, घबराने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढें: VIDEO: ‘राफेल पर नींबू और मिर्ची लटका दो’: पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के अजय राय, कार्रवाई में देरी पर मोदी सरकार से मांगा जवाब

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे फिरोजपुर में ब्लैकआउट

क्या था इस युद्धाभ्यास का मकसद?

फिरोजपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष और स्टेशन कमांडर ने इस मॉक ड्रिल का आदेश जारी किया था. इसके तहत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को निर्देश दिया गया कि वो निर्धारित समय के दौरान बिजली की सप्लाई पूरी तरह से रोक दे. इस अभ्यास का मकसद युद्ध या आतंकी हमले की स्थिति में ब्लैकआउट प्रोटोकॉल की प्रभावशीलता को परखना था.

यानी अगर भविष्य में कभी ऐसे हालात बनते हैं, तो स्थानीय प्रशासन और आम लोगों की तैयारियां कैसी हैं, यही देखा गया.

पंजाब पुलिस ने बनाई चौकियां

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त और तेज कर दी है और पंजाब पुलिस ने रणनीतिक स्थानों पर चौकियां स्थापित की हैं. ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके.

लोगों ने भी इस अभ्यास में भरपूर सहयोग दिया और अपने घरों में अंधेरा बनाए रखा. इस तरह के मॉक ड्रिल भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं, ताकि किसी संकट की घड़ी में हम सब तैयार रह सकें.

Share Now

\