कांग्रेस नेता के 'राष्ट्रपत्नी' वाले बयान पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कह कर संबोधित करने के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान के खिलाफ भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की.
नई दिल्ली, 28 जुलाई : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कह कर संबोधित करने के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान के खिलाफ भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की. लोक सभा के अंदर जोरदार आवाज उठाने का जिम्मा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिया तो सदन के बाहर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा सांसदों के साथ प्रदर्शन कर सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की.
निर्मला सीतारमण हाल ही में कोविड-19 से रिकवर होकर आई हैं और गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर संसद भवन परिसर में भाजपा के महिला सांसदों सहित अन्य सांसदों के साथ मोर्चा संभालते हुए अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा. यह भी पढ़ें : ओडिशा विधानसभा: अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित
भाजपा सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधीर रंजन चौधरी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें इस अपमान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

