BJP Worker Senthil Kumar Murder: पुदुचेरी में बीजेपी कार्यकर्ता सेंथिल कुमारन की दिन दहाड़े हत्या, चाकू और देसी बम से किया गया हमला - Video
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी सेंथिल कुमार की पुडुचेरी के विल्लियानूर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है.
BJP Worker Senthil Kumar Murder: बीजेपी के पदाधिकारी सेंथिल कुमार की पुडुचेरी के विल्लियानूर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है. सेंथिल कुमार भाजपा नेता और पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्सिवम के करीबी थे. पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे की है. रविवार को जब भाजपा पदाधिकारी एक चाय की दुकान के पास इंतजार कर रहे थे, तब मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों के एक समूह ने सेंथिल कुमार की हत्या कर दी. सेंथिल कुमार के हत्या के बाद वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा भी जा रहा है कि सेंथिल कुमार पर हमला हो रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने सेंथिल कुमार पर दो देशी बम भी फेंके, जिसके बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया और उन्होंने उसकी हत्या कर दी. यह जघन्य हत्या कन्नकी गवर्नमेंट हाई स्कूल से सटे एक बेकरी के पास हुई. बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों के अपराध स्थल पर पहुंचने से विलियनूर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. पुलिस की भारी टुकड़ी इलाके में डेरा डाले हुए है. यह भी पढ़े: BJYM Leader Murder: कानपुर देहात में भाजयुमो नेता की हत्या, जमीन पर कब्जे का कर रहे थे विरोध
Tweet:
पुदुचेरी में बीजेपी कार्यकर्ता पर सात लोगों ने चाकू और देसी बम से किया हमला, कार्यकर्ता सेंथिल कुमारन की हुई मौत
Puducherry | #Puducherry | Senthil Kumaran | #SenthilKumaran pic.twitter.com/yd7fkbtc8X
— News24 (@news24tvchannel) March 28, 2023
सेंथिल कुमार मंगलम निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के पार्टी से संबंधित मामलों को देखने के अलावा रियल एस्टेट और कई अन्य व्यवसायों में भी थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे जमीन-जायदाद से जुड़ी रंजिश होने का संदेह है.
इस बीच, विपक्षी डीएमके ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और स्थानीय इंस्पेक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। विपक्षी नेता आर. शिवा ने कहा कि सेंथिल कुमार द्वारा अपनी जान को खतरा होने का दावा करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में विफल रही है.
विपक्ष के नेता ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के एक पदाधिकारी की सार्वजनिक रूप से हत्या पुडुचेरी के केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति को स्पष्ट करती है.
जबकि पुलिस ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है, कुछ रिपोटरें ने सुझाव दिया है कि हमलावर तिरुचि अदालत में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

