CM अरविंद केजरीवाल का आरोप, भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए 'एनसीबी कार्यालय' का करेगी दुरुपयोग

केंद्रीय गृह मंत्री के ट्वीट को शेयर करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया: आप अमृतसर में एनसीबी का द़फ्तर खोल रहे हैं या भाजपा का? फिर एनसीबी गांव-गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के जरिये कैसे काम कर सकती है? इसका मतलब आपको पंजाब के नशे से कोई लेना-देना नहीं.

सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रविवार को अमृतसर में एनसीबी कार्यालय खोलने और पंजाब में नशामुक्ति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसके समर्थन की योजना की घोषणा के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि भगवा पार्टी द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के एनसीबी कार्यालय का दुरुपयोग करने का प्रयास है.

अमित शाह ने पंजाब के गुरदासपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार देश को नशामुक्त बनाने और पंजाब से नशे के कारोबार को उखाड़ने की दिशा में काम कर रही है. इस समस्या से निपटने के लिए एक महीने के भीतर अमृतसर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का कार्यालय खोला जाएगा और इसके तुरंत बाद, भाजपा कार्यकर्ता हर गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करेंगे. बाद में उन्होंने ट्विटर पर भी इस बात की जानकारी दी. Bengaluru Airport Accident Video: बेंगलुरू के केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पोल से शटल बस टकराने से कई यात्री घायल

केंद्रीय गृह मंत्री के ट्वीट को शेयर करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया: आप अमृतसर में एनसीबी का द़फ्तर खोल रहे हैं या भाजपा का? फिर एनसीबी गांव-गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के जरिये कैसे काम कर सकती है? इसका मतलब आपको पंजाब के नशे से कोई लेना-देना नहीं. एनसीबी को इस्तेमाल करके भाजपा का प्रचार करना है. वैसे नशा तो आपकी और अकाली दल की सरकार के दौरान ही फैला था शाह साहिब?

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड