बीजेपी सांसद रूपा गांगुली के पुत्र आकाश मुखर्जी ने क्लब की दीवार में कार से मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहरहाल रूपा गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया. मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखे... कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए. मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए.’’

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

कोलकाता:  बीजेपी सांसद रूपा गांगुली के पुत्र ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी. वह कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहे थे.

इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए. ताजा इनपुट के अनुसार आकाश मुखर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पहले बताया गया था कि पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले गयी है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश मुखोपाध्याय गोल्फ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार रात को अपनी कार मोड़ रहे थे तभी कार क्लब की दीवार से जा टकराई. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे क्योंकि कार की गति बहुत तेज थी. कार का एक हिस्सा टूट गया और चालक उसमें फंस गया.

बहरहाल रूपा गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया. मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखे... कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए. मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए.’’

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\