बीजेपी सांसद रूपा गांगुली के पुत्र आकाश मुखर्जी ने क्लब की दीवार में कार से मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहरहाल रूपा गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया. मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखे... कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए. मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए.’’
कोलकाता: बीजेपी सांसद रूपा गांगुली के पुत्र ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी. वह कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहे थे.
इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए. ताजा इनपुट के अनुसार आकाश मुखर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पहले बताया गया था कि पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले गयी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश मुखोपाध्याय गोल्फ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार रात को अपनी कार मोड़ रहे थे तभी कार क्लब की दीवार से जा टकराई. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे क्योंकि कार की गति बहुत तेज थी. कार का एक हिस्सा टूट गया और चालक उसमें फंस गया.
बहरहाल रूपा गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया. मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखे... कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए. मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).