BJP National Council Meeting: बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में PM मोदी ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कांग्रेस सहित विपक्ष पर जमकर बरसे, देखें वीडियो

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा और अंतिम दिन है. भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दिन जहां गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष पर एक के बाद एक हमला किया. वहीं प्रधानमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहले पार्टी के उपलब्धियों को गिनाया. इसके बाद विपक्ष पर हमलकर हमला बोला. फिलहाल प्रधानमंत्री का संबोधन चालू है.

(photo Credits ANI)

BJP National Council Meeting: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा और अंतिम दिन है. भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दिन जहां गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष पर एक के बाद एक हमला किया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहले पार्टी के उपलब्धियों को गिनाया. इसके बाद विपक्ष पर हमलकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा "यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है."

पीएम मोदी मोदी ने कहा, "यूवा ऊर्जा से भरा हुआ भारत आज अपने लिए लक्ष्य कर रहा है और जो लक्ष्य तय करता है वह उसे प्राप्त भी करता है। हम 2029 में भारत में यूथ ओलम्पिक की तैयारी कर रहे हैं, 2036 में भारत ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी करे इसके लिए काम कर रहे हैं. यह भी पढ़े: BJP National Council Meeting: बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में PM मोदी ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कांग्रेस सहित विपक्ष पर जमकर बरसे, देखें वीडियो

Video:

प्रधानमंत्री विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि "आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है। NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा."

Video:

प्रधानमंत्री ने कहा, "विपक्षी दल भले ही योजनाओं को पूरा करना ना जानते हो लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं रहा है..हमारा वादा है विकसित भारत का। इन लोगों ने स्वीकार कर लिया है कि ये लोग भारत को विकसित नहीं बना सकते, सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने इसका सपना देखा है... हमने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिया है और यह मोदी की गारंटी है.

राम मंदिर, 370 समेत सरकार की गिनाई सरकार की उपलब्धियां:

प्रधानमंत्री ने मोदी ने कहा, "बीते 10 वर्ष साहसी फैसलों और दुर्गामी निर्णयों के नाम है..अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर हमने 5 सदियों का इंतजार समाप्त किया है. 7 दशक बाद देश को अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली है. 4 दशक बाद वन रैंक, वन पेंशन की मांग पूरी हुई है, 3 दशक बाद देश को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है. 3 दशक बाद लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला है"

Share Now

संबंधित खबरें

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड