VIDEO: MP में BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, ‘अब लड़कियां भी शराब पीने लगी हैं’, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर प्रदेश सरकार को घेरा
मध्य प्रदेश के रीवा से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित समारोह में कहा, “अब लड़कियां भी शराब पीने लगी हैं. आज केवल लड़के ही शराब नहीं पीते
Janardan Mishra Controversial Statement: मध्य प्रदेश के रीवा से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा (MP Janardan Mishra) अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित समारोह में कहा, “अब लड़कियां भी शराब पीने लगी हैं. आज केवल लड़के ही शराब नहीं पीते,” जनार्दन मिश्रा के इस बयान के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दो वीडियो साझा किए.
कांग्रेस का आरोप
पहले वीडियो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहते हुए नजर आए, “कोई कहता है कि ये बहनें पैसा मिल गया तो दारू पीती हैं. ऐसी बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए। ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. बहन-बेटी का अपमान यह प्रदेश सहन नहीं करेगा.” यह भी पढ़े: Pragya Singh Thakur: प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादित बयान, अगर बेटी विधर्मी के पास जाए तो उसकी टांगें तोड़ दो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; VIDEO
जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान
दूसरे वीडियो में जनार्दन मिश्रा ने कहा, “आईजी रीवा अकेले नशे को नहीं रोक सकते, एसपी भी नहीं, विधायक भी नहीं, मैं तो बिल्कुल नहीं रोक सकता। अगर कोई रोक सकता है तो वे खुद बच्चों के माता-पिता हैं। उन्हें रोज अपने बच्चों के साथ घंटा बैठकर समझाना पड़ेगा, लेकिन किसी के पास समय नहीं है. पुराने समय में रात को पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खाता था और बातें करता था.”
कांग्रेस ने इस बयान के माध्यम से भाजपा और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में नशे का गढ़ बन चुका है, और जनार्दन मिश्रा का बयान इसे और उजागर करता है. पार्टी ने सरकार से सवाल किया है कि क्या अब वे इस विवादित बयान पर स्पष्ट प्रतिक्रिया देंगी.