यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र के बाद अब दक्षिण भारत की बारी, बीजेपी नेता ने कहा-तेलंगाना में सत्ता में आए तो हैदराबाद का नाम बदलेंगे

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने दावा किया है कि सत्ता में आने के बाद बीजेपी हैदराबाद का नाम बदल देगी. हैदराबाद की गोशमहल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी जीतती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखा जाएगा.

नई दिल्ली: जगहों के नाम परिवर्तन की रेस में बीजेपी आगे बढ़ती जा रही है. उत्तर भारत से शुरू हुआ यह ट्रेंड अब दक्षिण भारत तक पहुंच गया है. यूपी में फैजाबाद का नाम अयोध्या, इलाहबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद गुजरात के अहमदाबाद का नाम कर्णावती और महाराष्ट्र के दो शहरों औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अब हैदराबाद का नाम बदलने की खबर आई है. तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने दावा किया है कि सत्ता में आने के बाद बीजेपी हैदराबाद का नाम बदल देगी. हैदराबाद की गोशमहल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी जीतती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखा जाएगा.

इतना ही नहीं राजा सिंह ने बताया कि हैदरबाद के अलावा भी अन्य कई शहरों के नाम बदले जाएंगे. उन्होंने कहा, '1590 में कुली कुतुब शाह के यहां आने से पहले हैदराबाद का नाम भाग्यनगर था, लेकिन बाद में भाग्यनगर का नाम बदलकर हैदराबाद कर दिया.

राजा सिंह ने कहा "उस समय हिंदुओं पर हमला किया गया था और कई मंदिर नष्ट कर दिए गए थे. हम हैदराबाद का नाम बदलने की योजना बना रहे हैं." उन्होंने कहा, 'तेलंगाना में बीजेपी बहुमत से जीतेगी, तब हमारा पहला उद्देश्य राज्य का विकास करना होगा और दूसरा उद्देश्य हैदराबाद का नाम बदल कर भाग्यनगर करना होगा. हम सिकंदराबाद और करीमनगर के नाम भी बदलेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल