गांधी जयंती के दिन बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा
अलग विदर्भ राज्य की मांग के प्रबल समर्थक भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का एलान किया है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि देशमुख कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं
नागपुर: अलग विदर्भ राज्य की मांग के प्रबल समर्थक भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का एलान किया है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि देशमुख कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह शाम को वर्धा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिल रहे हैं. कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी वर्धा में हैं.
नागपुर जिले की कटोल सीट से विधायक देशमुख बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिभाउ बागडे से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे. उन्होंने भाजपा सरकार पर देश में किसानों और युवाओं की अनदेखी करने और ‘‘बंटवारे व वोटबैंक की सियासत में’’ संलिप्त रहने का आरोप लगाया.
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे देशमुख मांग कर रहे हैं कि विदर्भ को महाराष्ट्र से अलग किया जाए.
#Maharashtra: BJP MLA from Katol Dr Ashish Deshmukh submits his resignation to the Speaker of the Maharashtra Legislative Assembly.
— ANI (@ANI) October 2, 2018
उन्होंने कहा, ‘‘बीते चार साल में किसानों और युवाओं की स्थिति और खराब हुई है लेकिन सरकार चुनाव जीतने और देश को बांटने के लिए सिर्फ वोट बैंक की सियासत में लगी है.’’ यह भी पढ़ें- VIDEO: राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने सेवाग्राम आश्रम में खाने के बाद धोये जूठे बर्तन
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2018 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

