बीजेपी एमएलए का दावा, 40 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने को तैयार हैं शिवकुमार
कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने शनिवार को दावा किया कि डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार 40 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं.
बेंगलुरु, 23 मार्च : कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने शनिवार को दावा किया कि डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार 40 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि शिवकुमार भाजपा में शामिल होने के लिए बेताब हैं और अगर पार्टी उनके लिए दरवाजा खोलती है तो वह दौड़ कर पार्टी में शामिल हो जाएंगे.
उन्होंने कहा, भाजपा को यह अच्छी तरह पता है, लेकिन पार्टी फिर भी शिवकुमार के लिए दरवाजे नहीं खोलेगी. विधायक मुनिरत्ना ने कहा, "शिवकुमार एक तरफ दावा कर रहे हैं कि वो भाजपा नेताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करा रहे हैं. लेकिन, आश्चर्य इस बात का है वो खुद ही अपने समर्थकों के साथ हमारी पार्टी (भाजपा) में शामिल होना चाहते हैं." यह भी पढ़ें : देश की खबरें | सेना ने जम्मू कश्मीर में राजनीतिक दलों के विरोध के बाद यूसीसी पर संगोष्ठी रद्द की
मुनिरत्ना ने कहा कि सरकार में डिप्टी सीएम के चार और पद बनाने की मांग की जा रही है. ऐसे में शिवकुमार सोचते हैं कि उनके लिए कांग्रेस में रहने से अच्छा भाजपा में शामिल हो जाना ही है. विधायक मुनिरत्ना ने कहा, ''हम उनके लिए अपने दरवाजे नहीं खोलेंगे, उन्हें कांग्रेस में ही रहने दें.''
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

