देश

Rajyasabha Elections: BJP ने अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, गुजरात से अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने बुधवार को अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

Rajyasabha Elections: BJP ने अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, गुजरात से अध्यक्ष जेपी नड्डा
(Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली, 14 फरवरी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने बुधवार को अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है तो वहीं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है.

पार्टी ने नड्डा के साथ-साथ गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और डॉ. जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को भी गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं, महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण के साथ-साथ मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े को भी राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है. यह भी पढ़ें : शिवसेना नेता पर गोलीबारी: अदालत ने भाजपा विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

बता दें कि इससे पहले भाजपा ने बुधवार सुबह आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया एवं बंसीलाल गुर्जर को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).