पीएम मोदी के दौरे से भाजपा नेता उत्साहित , बोले- बिहार को मिले विकास के कई तोहफे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में सिवान जिले के जसौली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 5,900 करोड़ रुपए की लागत से आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
पटना, 20 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में सिवान जिले के जसौली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 5,900 करोड़ रुपए की लागत से आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वंदे भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर और बेतिया होते हुए चलेगी. बिहार भाजपा के नेताओं ने बिहार को मिली सौगात पर प्रसन्नता जताई है. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं, तो प्रदेश को कई सौगात देते हैं. आज उन्होंने अन्य योजनाओं के साथ-साथ पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है.
उन्होंने आज के दिन को बिहार के लिए शुभ दिन बताते हुए इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस दिए जाने पर पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली यह ट्रेन सुरक्षित भी है और आधुनिक भी है. इस रूट पर ऐसी कोई बड़ी सुविधा नहीं थी. इसके अलावा भी कई योजनाओं का उपहार बिहार को मिला है. यह भी पढ़ें : Balodabazar Road Accident: तेज रफ़्तार कार सवार का कहर! सड़क पार कर रहे ठेला चालक को मारी टक्कर, शख्स की मौके पर मौत, बलोदा बाजार जिले का वीडियो आया सामने; VIDEO
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के सिवान दौरे को लेकर लोगों में उत्साह अद्भुत था. लोगों में गजब का उत्साह था. लोग 10 किलोमीटर पैदल चलकर अपने पीएम को सुनने कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की जबरदस्त भीड़ थी. यह कार्यक्रम अद्भुत था. लोगों में अपने पीएम के लिए जोश था.
बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी विकास के लिए ही जाने जाते हैं और विकास का काम सदैव करते हैं. आज फिर से पीएम मोदी ने बिहार को विकास की सौगात दी है. 5,900 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदैव विकास को ही राजनीति का आधार बनाया है और यही कारण है कि बिहार आगे बढ़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

