बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी का लालू यादव की बेटी पर निशाना,कहा-उनका नाम मीसा क्यों रखा गया है,वो अपनी पिता की प्रतिज्ञा को भूल गई - Video
Credit -PTI

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी मीसा भारती के बयान के बाद बीजेपी मीसा भारती पर आक्रामक हो गई है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उनके पिता को लालू यादव को इमरजेंसी के समय जेल में डाला गया था. जिसके कारण उस समय के कानून मीसा पर उनकी बेटी का उन्होंने नाम रखा था, वो अपनी पिता की प्रतिज्ञा को भूल गई है.दरअसल मीसा ने बयान में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर पीएम मोदी समेत बीजेपी नेता जेल में होंगे, ऐसा बयान दिया था. जिसपर सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया है. त्रिवेदी ने आगे कहा कि मीसा एक्ट के तहत लालू यादव को कांग्रेस ने जेल में डाला था. लालू यादव ने उस समय प्रतिज्ञा ली थी कि मैं कांग्रेस को ध्वस्त करूंगा, इसलिए मैं अपनी बेटी का नाम मीसा रख रहा हूं, ताकि मुझे जीवनभर प्रतिज्ञा याद रहें.उन्होंने कहा की मीसा अपने पिता की प्रतिज्ञा भूल गई है. यह भी पढ़े :पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा -नोटबंदी के बाद 100 प्रतिशत पैसा बैंक में वापस आ गया, सारा काला धन सफ़ेद हो गया -Video

देखें वीडियो :