देश

मध्य प्रदेश: नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रह्लाद बंधवार के सिर में मारी गोली, मौत

मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रह्लाद बंधवार की हत्या कर दी गई है. गुरुवार शाम को प्रह्लाद को मंदसौर में गोली मारी गई. पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक हत्यारों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है.

मध्य प्रदेश: नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रह्लाद बंधवार के सिर में मारी गोली, मौत
प्रह्लाद बंधवार (Photo Credits: Twitter)

भोपाल: मंदसौर (Mandsaur) नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रह्लाद बंधवार (Prahlad Bandhwar) की हत्या कर दी गई है. गुरुवार शाम को प्रह्लाद को मंदसौर में गोली मारी गई. पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है. अभी तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता को कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने सिर में गोली मारी. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गोली मारने के बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गए.

बीजेपी नेता प्रह्लाद बंधवार की हत्या के बाद पूरे इलाकें में तनाव का माहौल है. पुलिस इलाके ने हमलावरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की है. पुलिस हत्या के पीछे जमीन विवाद के होने की आशंका जता रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2019 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).