जरुरी जानकारी

BJP Appoints New State Presidents: भाजपा ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का किया ऐलान

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव और आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठन के स्तर पर फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है

BJP Appoints New State Presidents: भाजपा ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का किया ऐलान
J P Nadda (Credit: PTI)

नई दिल्ली, 4 जुलाई:  2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव और आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठन के स्तर पर फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है भाजपा संगठन में फेरबदल की इसी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को भाजपा आलाकमान ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया. यह भी पढ़े: BJP Vs SP: अब सपा की तरफ से BJP नेता ऋचा राजपूत पर FIR, डिंपल यादव पर अभद्र ट्वीट का आरोप

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है वहीं, वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को चुनावी राज्य तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है कांग्रेस से भाजपा में आए सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश की कमान सौंपी गई है तो वहीं झारखंड में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

भाजपा आलाकमान ने इसी वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर तेलंगाना में वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही राज्य के पूर्व मंत्री एतेला राजेंद्र को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन भी बनाया है इसके साथ ही नड्डा ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी का सदस्य भी नियुक्त करने की घोषणा की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).