Bijnor News: प्रेमी सिपाही ने शादी से किया इनकार, चाकू लेकर थाने पहुंच गई प्रेमिका, फिर दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

यूपी के बिजनौर जिले से एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमिका अपने सिपाही प्रेमी से शादी करने के लिए चाकू लेकर थाने पहुंच गई. यह मामला थाना धामपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है.

Photo- X/@tyagivinit7

Bijnor News: यूपी के बिजनौर जिले से एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमिका अपने सिपाही प्रेमी से शादी करने के लिए चाकू लेकर थाने पहुंच गई. यह मामला  थाना धामपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, युवती काजल ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी कि अगर सिपाही जेके सिंह से उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह वहीं आत्महत्या कर लेगी.

इस खौ़फनाक धमकी के बाद पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन काजल पीछे नहीं हटी. इसके बाद पुलिस ने सिपाही जेके सिंह और उसकी गर्लफ्रेंड काजल को वरमाला पहनवाकर शादी करवा दी. फिर दोनों खुशी-खुशी कोतवाली से बाहर गए.

ये भी पढें: UP: बिजनौर रेलवे स्टेशन पर यात्री ने पेट्रोल की बोतल के साथ खुद को ट्रेन के डिब्बे में किया बंद, दी आत्महत्या की धमकी (देखें वीडियो)

प्रेमिका ने सिपाही प्रेमी से की थाने में शादी

सिपाही और युवती के बीच थे प्रेम संबंध

पीड़िता का आरोप है कि सिपाही जेके सिंह और उसके बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन सिपाही ने पारिवारिक के दबाव के कारण शादी से इनकार कर दिया था. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा. पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और सिपाही को कोतवाली बुलाया, जहां दोनों की शादी करवाई गई.

Share Now

\