Bihar: नालन्दा में जमीन विवाद को लेकर महिला को जिंदा जलाया, 1 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह का अपने भाई बृजमोहन सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी की मौत हो चुकी है. विभा अक्सर अपने मायके आकर अपने पिता की देखभाल करती थी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई सालों से दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है.
बिहारशरीफ: बिहार के नालन्दा (Nalanda) जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिला का अधजला शव बरामद किया है. आरोप है कि महिला को जमीनी विवाद (Ground Dispute) में हाथ पैर बांधकर उसके शरीर में आग लगा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महानंपुर शाहपुर गांव से एक महिला का अधजला शव शुक्रवार को बरामद किया गया है, जिसकी पहचान गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) की पुत्री विभा सिंह (Vibha Singh) (45) के रूप में की गई है. Bihar: बक्सर में पुराने विवाद को लेकर युवक की हुई पिटाई, पिलाया जहरीला पदार्थ
पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह का अपने भाई बृजमोहन सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी की मौत हो चुकी है. विभा अक्सर अपने मायके आकर अपने पिता की देखभाल करती थी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई सालों से दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. आरोप है कि बृजमोहन सिंह के परिजनों ने मिलकर विभा को जलाकर हत्या कर दी.
नगरनौसा के थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दर्ज प्राथमिकी में जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या का आरोप लगाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

