Bihar Weather News: बिहार में बढ़ेगी ठंड, 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, घने कोहरे का अलर्ट जारी

बिहार में ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है. बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण फिलहाल ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिहार (Bihar Weather News) के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा.

Representational Image | PTI

पटना: बिहार में ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है. बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण फिलहाल ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिहार (Bihar Weather News) के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. घने कोहरे और पछुआ हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया गया है.

कल का मौसम: उत्तर भारत में जारी रहेगा कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, IMD का लेटेस्ट अपडेट आया सामने.

मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Weather News) के कई हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, और अरवल जैसे जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. उत्तर बिहार के 19 जिलों में कोहरे के प्रभाव से दृश्यता बेहद कम हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जैसे शहर अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे की चपेट में रहेंगे.

तापमान में गिरावट का अनुमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, बिहार में अधिकतम तापमान 18-20°C और न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच रहने की संभावना है. बुधवार से तेज पछुआ हवाएं चलने का अनुमान है, जो ठंड को और बढ़ा देंगी. पटना, नालंदा, गया, समस्तीपुर, दरभंगा और भागलपुर जैसे जिलों में तापमान में गिरावट तय मानी जा रही है.

बिहार में कल का मौसम

बिहार में बुधवार (Bihar Kal Ka Mausam) को दिन के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, और शहरी क्षेत्रों में धुंध देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं के प्रभाव के चलते ठंड बढ़ने की संभावना जताई है. अगले 2-3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी

कोहरा बनेगा परेशानी का कारण

बिहार में घने कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ रहा है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह के समय हाईवे और अन्य सड़क मार्गों पर वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू