Samrat Choudhary Bihar New CM: बिहार में आज से सम्राट चौधरी के युग की शुरुआत, नए सीएम के रूप में ली शपथ, JDU से 2 उपमुख्यमंत्री भी बने; VIDEO
बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक युग का सूत्रपात हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई.
Samrat Choudhary Bihar New CM: बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक युग का सूत्रपात हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली है, जिससे राज्य में नई सरकार का गठन औपचारिक रूप से पूरा हो गया है.
शपथ से पहले पहुंचे हनुमान मंदिर
शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले, सम्राट चौधरी पटना के प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की प्रगति एवं जनहित में कार्य करने के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया. मंदिर में दर्शन और प्रार्थना के बाद वे सीधे राजभवन पहुंचे, जहां उनके आगमन के साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आगाज़ हुआ. यह भी पढ़े: आपका सफल कार्यकाल प्रेरणा का स्रोत है’, BJP विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने की बिहार के पूर्व CM नीतीश कुमार की सराहना
सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ
यहां देखें शपथ ग्रहण लाइव:
जेडीयू से बने उपमुख्यमंत्री
इस शपथ ग्रहण समारोह में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक समीकरण देखने को मिला. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ जनता दल (यूनाइटेड) के दो प्रमुख नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. ये दोनों नेता नीतीश कुमार के काफी करीबी मानें जाते हैं.
एक नई शुरुआत, बड़ी चुनौतियां
बिहार के इतिहास में यह पहली बार है जब भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है. सम्राट चौधरी के लिए यह पद एक बड़ी जिम्मेदारी है. हालांकि, उनका कार्यकाल आसान नहीं होगा क्योंकि उनके सामने राज्य के विकास, बेरोजगारी की समस्या और बुनियादी ढांचे के विस्तार जैसी कई गंभीर चुनौतियां हैं. जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और गठबंधन के भीतर संतुलन बनाए रखना उनके सामने आने वाली पहली बड़ी परीक्षा होगी.
अब देखना होगा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार किस दिशा में आगे बढ़ता है और नई सरकार आम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाती है.