Bihar: ट्रेन खड़ी कर लोको पायलट निकल गया बाजार, नशे में धुत मिला सड़क पर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहार में भले ही शराबबंदी हो, लेकिन शराब पीने वाले शराब का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर जिले के हसनपुर रेलवे स्टेशन पर सामने आया जब ट्रेन लेकर आए एक सहायक लोको पायलट शराब के नशे में धुत पाया गया.
समस्तीपुर, 3 मई : बिहार (Bihar) में भले ही शराबबंदी हो, लेकिन शराब पीने वाले शराब का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर जिले के हसनपुर रेलवे स्टेशन पर सामने आया जब ट्रेन लेकर आए एक सहायक लोको पायलट शराब के नशे में धुत पाया गया. पुलिस के मुताबिक, समस्तीपुर से सहरसा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (05278) जब हसनपुर स्टेशन पहुंची, तब राजधानी एक्सप्रेस से क्रॉसिंग होने की वजह कुछ देर ट्रेन को रोका गया.
आरोप है कि इसी बीच इंजन पर सवार सहायक लोको पायलट कर्मवीर यादव स्टेशन के बाहर निकल गया. इस बीच बताया जा रहा है कि स्टेशन द्वारा सिग्नल दिए जाने के बाद भी जब यह ट्रेन नहीं बढ़ी तब यात्री हंगामा करने लगे. इसके बाद बताया गया कि सहायक लोको पायलट कहीं चला गया है. इसके बाद दूसरे चालक के साथ ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया. यह भी पढ़ें : Jharkhand: कच्ची उम्र में शादी के खिलाफ बागी हुईं बेटियां, चार नाबालिगों ने खुद रुकवाया बाल विवाह
है ना बिहार गजब का।
समस्तीपुर में घंटो ट्रैक पर ट्रैन छोड़ कर लोको पायलट शराब पीने चला गया,इधर यात्री और रेलवे डिपार्टमेंट परेशान।
जब मिला तो पायलट तो इस हालत में। pic.twitter.com/gGt42ejKLn
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) May 3, 2022
इधर, इसकी सूचना जब जीआरपी को हुई तो वह भी सक्रिय हुई. हसनपुर रेल के थाना प्रभारी श्यामदेव यादव ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया कि सहायक लोको पायलट को नशे की हालत में स्टेशन से बाहर पाया गया. उन्होंने बताया कि इसके पास से शराब की एक बोतल भी बरामद की गई है, जिसमें कुछ शराब भी थी. उन्होंने बताया कि ट्रेन करीब एक घंटे तक हसनपुर स्टेशन पर रूकी रही. इधर, सूत्रों का कहना है कि रेलवे इस मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं. सूत्रों का कहना है सहायक लोको पायलट पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

