बिहार में इंसानियत हुई शर्मसार, झाड़-फूंक के बहाने श्मशान घाट में ले जाकर तांत्रिक ने बीमार महिला से किया रेप
बिहार के मोतिहारी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई हैं. यहां एक तांत्रिक ने एक बीमार महिला को तिवार श्मशान घाट में ले जाकर चाकू की नोक पर रेप किया
पटना: बिहार (Bihar) के मोतिहारी (Motihari) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई हैं. यहां एक तांत्रिक (Tantric) ने एक बीमार महिला को तिवार श्मशान घाट में ले जाकर चाकू की नोक पर रेप (Rape) किया. वहीं महिला द्वारा इस आप बीती को परिवार वालो से बताने के बाद मोतिहारी जिले के मुफस्सिल पुलिस स्टेशन में तांत्रिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है. घटना के बाद महिला पूरी तरह से डरी और सहमी हुई हैं.
पीड़िता द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार महिला कुछ समय से बीमार चल रही थी. काफी इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो रही थी. इस बीच गांव में रहने वाले एक तांत्रिक को इस बीमार महिला के बारे में मालूम पड़ा. जिसके बाद वह परिवार वालों से कहा कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का चक्कर हैं जिसे वह ठीक कर देगा. परिवार वाले भी उसके बहकावे में आ गए. जिसके बाद उसने सोमवार की रात श्मशान घाट में झाड़-फूंक का बहाना बनाकर महिला को रात में बुलाकर ले गया. हालांकि महिला के साथ परिवार के लोग भी श्मशान घाट गए थे. लेकिन सभी को तांत्रिक ने बाहर रुकने को कहा और वह महिला को श्मशान के अंदर ले गया. जहां पर चाकू की नोक पर रेप करके वहां से भाग गया. यह भी पढ़े: Gangrape in Buxar: बिहार के बक्सर में युवती से गैंगरेप के बाद बेटे की हत्या का आरोप, 1 आरोपी गिरफ्तार
मुफस्सिल पुलिस स्टेशन में महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने रेप का मामला दर्ज आरोपी तांत्रिक की तलाश में हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर पहले 10 हजार रुपये भी लिए थे. बाकी पैसों के लिए उसने वादा किय था की उसे ठीक करने के बाद लेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

