देश

Bihar Shocker: भागलपुर में महिला के हाथ, पैर, स्तन काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मृतका के पति अशोक यादव का कहना है आरोपी शकील मियां उसके घर आता था, लेकिन वह गलत आदमी था, जिस कारण उसे बाद में घर आने से मना कर दिया था.

Bihar Shocker: भागलपुर में महिला के हाथ, पैर, स्तन काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में सरेआम एक महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी, कि बदमाश ने पहले धक्का मारकर उसे गिरा दिया और फिर उसके अंगों को काट दिया. पुलिस के मुताबिक, पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास शनिवार देर शाम नीलम देवी अपने पुत्र के साथ घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में चचेरे भाई के दो टुकड़े कर कटे सिर के साथ ली सेल्फी, महिला सहित 6 गिरफ्तार

इस हमले से महिला अचानक गिर गई और उसके बाद उसके हाथ, पैर काट डाले. मृतक के पति का आरोप है कि उसके स्तन तक पर वार किया गया.

स्थानीय लोगों ने आरोपी का नाम शकील मियां बताया है. वारदात को अंजाम देने बाद शकिल मियां वहां से भाग निकला.

भागलपुर के पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा दो लोगों को आरोपी बनाया गया था और पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इधर, मृतका के पति अशोक यादव का कहना है आरोपी शकील मियां उसके घर आता था, लेकिन वह गलत आदमी था, जिस कारण उसे बाद में घर आने से मना कर दिया था.

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).