Bihar Shocker: बिहार में दिल दहला देने वाली घटना, नाबालिग चोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, तमाशबीन बने रहे लोग
बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को एक नाबालिग चोर को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया. इसके बाद गांव के लोगों ने नाबलिग चोर की बेरहमी से पिटाई की। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबलिग को भीड़ से बचाया। घटना सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव की बताई जा रही है,
पटना, 30 अप्रैल: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को एक नाबालिग चोर को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया. इसके बाद गांव के लोगों ने नाबलिग चोर की बेरहमी से पिटाई की. मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबलिग को भीड़ से बचाया. घटना सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव की बताई जा रही है,
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक नाबालिग लड़का चोरी करने के लिए दुकान की छत तोड़कर उसमें घुस गया. लोगों ने दुकान को घेरकर नाबालिग को पकड़ लिया, जिसके बाद कथित चोर को लोगों ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा. चोर रहम की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. उनमें से कुछ ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. यह भी पढ़े: Bihar Shocker! भागलपुर में हुई दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, आपसी लड़ाई में गई युवक की जान
जब स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में पता चला, तो वे तुरंत माधोपुर सुस्ता गांव गए और नाबालिग को छुड़ाया.सदर एसएचओ सत्येंद्र मिश्रा ने कहा, हमने नाबालिग को भीड़ से बचाया है. ग्रामीणों ने नाबालिग पर एक दुकान से सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। हम इसकी जांच कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2023 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

