देश

Bihar Shocker: बिहार के बेगूसराय में युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक ने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसके प्रेम प्रसंग में ऐसा कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है.

Bihar Shocker: बिहार के बेगूसराय में युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
Representational Image

बेगूसराय (बिहार), 22 मई : बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक ने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसके प्रेम प्रसंग में ऐसा कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, रामदीरी लवहरचक गांव निवासी अमन कुमार (25) ने बुधवार की सुबह अपने कमरे में सिर पर गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे में गए और तुरंत अस्पताल ले गये. हालांकि चिकित्सकों ने उसे तत्काल मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Bihar: सारण की घटना को लेकर थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हिरासत में दो लोग, हथियार बरामद

बताया जाता है कि अमन ने आज सुबह उठकर माता-पिता से बात भी की थी. बाद में अपने कमरे में जाकर उसने घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से पिस्तौल बरामद कर ली गई है.

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. पुलिस हालांकि इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. परिजन भी सदमे में हैं और इस कारण ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रहे हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में तकनीकी टीमों की भी मदद ली जा रही. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. घटना को लेकर क्षेत्र में भी कई तरह की चर्चा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).