देश

Bihar Shocker: बैंक मैनेजर अपनी नाबालिग बेटी से 3 साल से बना रहा था यौन संबंध, मां की शिकायत पर गिरफ्तार

पुलिस स्टेशन में बच्ची की मां की तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, उसका पति बेटी के साथ यह घिनौनी हरकत पिछले तीन साल से कर रहा था. वह अक्सर शाम को शराब के नशे में धूत होकर घर आने पर बेटी के साथ गलत हरकत करता था.

Bihar Shocker: बैंक मैनेजर अपनी नाबालिग बेटी से 3 साल से बना रहा था यौन संबंध, मां की शिकायत पर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Bihar Shocker: बिहार के मोतिहारी से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई हैं. यहां एक बैंक मैनेजर (Bank Manager) अपनी नाबालिग 13 साल की बेटी (Daughter) से शराब के नशे में धूत होने पर उसके साथ संबंध बनाता था. इस बीच बच्ची की मां (Mother) उसका विरोध करती थी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था. इस डर से वह अब तक पति के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज नहीं करवाई. लेकिन आये दिन बेटी की अस्मत लूटते देखे बच्ची की मां ने पति के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई हैं. महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.

पुलिस स्टेशन में बच्ची की मां की तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, उसका पति बेटी के साथ यह घिनौनी हरकत पिछले तीन साल से कर रहा था. वह अक्सर शाम को शराब के नशे में धूत होकर घर आने पर बेटी के साथ गलत हरकत करता था. पीड़ित बच्ची की मां के अनुसार वह बेटी के साथ हो रहे इस घिनौनी हरकत का कई बार विरोध करने पर उसके पति ने उसे अपना मुंह चुप रखने और किसी को यह बात नहीं बताने की बात कह जान से मारने की धमकी देता था. जिस डर से वह पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में अब तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई यह भी पढ़े: Bihar Shocker: गया में डॉक्टर ने पत्नी पर ब्लेड से किया हमला, दोस्तों के साथ यौन संबंध बनाने से किया था इनकार

महिला के मुताबिक, उसका पति कुछ साल पहले महिला सहकर्मी के साथ भी अश्लील हरकत कर चुका है. हालांकि, इस मामले को रफा-दफा कर दिया गया था. महिला ने अपने पति के खिलाफ यह भी आरोप लगाया है कि वह उसके चोरी से मोतिहारी में दूसरी शादी भी कर लिया हैं.

वहीं महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. मोतिहारी जिले के डीएसपी राम नरेश पासवान के अनुसार पूछताछ में आरोपी बैंक मैनेजर ने अपनी ही बेटी के साथ गलत हरकत करने की बात स्वीकार की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).