देश

Bihar Shocker: कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 युवकों की मौत

बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. ये सभी युवक एक कुएं की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे. तीनों युवकों की दम घुटने से मौत हो गई.

Bihar Shocker: कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 युवकों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

गया, 13 सितंबर : बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. ये सभी युवक एक कुएं की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे. तीनों युवकों की दम घुटने से मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज थाना क्षेत्र के चकसेव गांव में पहले एक युवक कुएं की सफाई करने उसमें उतरा था. कुछ ही देर में जब उसका दम घुटने लगा, तब दूसरा युवक उसके बचाव में कुएं उतर गया. जब दूसरे युवक को भी अंदर सांस लेने में दिक्कत होने लगी तब तीसरे युवक ने भी कुएं में छलांग लगा दी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को कुएं के अंदर से बाहर निकाला गया. इसके बाद तीनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : आरक्षण संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दलित समुदाय ‘जूते मारो आंदोलन’ शुरू करेगा

वजीरगंज के थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ने बताया कि सभी मृतक चकसेव गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान ललन कुमार, सुभाष कुमार और चिंटू तिवारी के रूप में की गई है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुआं काफी गहरा है और उसमें पानी कम था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).