देश

Bihar Shocker: बिहार के भागलपुर में 2 युवकों की गोली मारकर हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

बिहार के भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

Bihar Shocker: बिहार के भागलपुर में 2 युवकों की गोली मारकर हत्या, पुलिस जाँच में जुटी
GUN

भागलपुर, 25 जनवरी : बिहार के भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस के मुताबिक, नाथनगर स्टेशन पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के कुंडी टोला निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि शव प्लेटफॉर्म के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ी थी. स्टेशन के पास ही अपराधियों ने नूरपुर निवासी शेखर कुमार को भी गोली मार दी. आनन फानन में इसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Delhi Metro Timing: 26 जनवरी को सुबह 4 बजे से मिलेगी मेट्रो, 26 जनवरी को लेकर DMRC की तैयारियां पूरी

भागलपुर (नगर) पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. प्रथम दृष्ट्या यह गेम से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).