देश

Bihar Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्‍कर, तीन दोस्तों की मौत

बिहार के दरभंगा जिले के बरगांव ओपी थाना क्षेत्र के दरभंगा-सहरसा मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को ठोकर मार दी. इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई.

Bihar Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्‍कर, तीन दोस्तों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

दरभंगा, 8 फरवरी : बिहार के दरभंगा जिले के बरगांव ओपी थाना क्षेत्र के दरभंगा-सहरसा मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को ठोकर मार दी. इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बजरंग चौक की है. एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया. मृतको की पहचान आसी गांव निवासी मोहम्मद अनवर (20), मोहम्मद अंजर (27) और मोहम्मद फरहान (17) के रूप में की गई है. यह भी पढ़ें : Rajasthan Woman Fell in Borewell: खेत में बने कच्चे बोरवेल में गिरी महिला, रेस्क्यू में जुटी NDRF-SDRF की टीम- VIDEO

बताया जा रहा है कि मृतक अंजर अपने दो दोस्त के साथ एक बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल कोठराम से अपने गांव आसी लौट रहा था. इस दौरान बजरंग चौक पर यह घटना घटी. घटना से आक्रोशित लोगों ने रात को जमकर हंगामा किया. लोग सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे. हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि के समझाने के बाद लोग शांत हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).