देश

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

बिहार के कटिहार जिले में ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. मृतक खेरिया गांव के रहने वाले थे और सोमवार रात हादसे के दौरान कटिहार रेलवे स्टेशन जा रहे थे.

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

पटना, 10 जनवरी : बिहार (Bihar) के कटिहार जिले में ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. मृतक खेरिया गांव के रहने वाले थे और सोमवार रात हादसे के दौरान कटिहार रेलवे स्टेशन जा रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, इलाके में विजिबिलिटी कम थी. इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में ट्रक आया, जिसके चलते यह हादसा हुआ. खोरा थाने के एसएचओ रूपक रंजन सिंह ने कहा कि पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh Shocker: मुरैना जिले में पुलिस ने बुजुर्ग महिला को कार में घसीट कर खींचा, Video वायरल

सिंह ने कहा, हमने शवों को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिवार के अन्य सदस्यों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मरने वाले आठ लोगों में दो बच्चे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).